जानिये राखी बांधने का शुभ समय, रक्षाबंधन पर रहेगा चंद्र ग्रहण
इस बार 7 अगस्त को मनाया जायेगा रक्षाबंधन। कहा जा रहा है कि इस बार रक्षा बंधन के दिन भद्रकाल और चंद्रग्रहण का प्रभाव रहेगा. इसी कारण राखी बांधने के लिए मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना होगा। दिन में 11.30 से 1.52 बजे तक (2 घंटे 22 मिनट) के बीच राखी बांधी जा सकेगी। 12 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है कि रक्षा बंधन पर चंद्र ग्रहण पड़ रहा है। इससे पहले साल 2005 में ऐसा संयोग बना था।
इन राशि वालों को होगा धन लाभ
इस बार कुछ राशियों के लिए धन का लाभ होगा, तो वहीं कुछ राशियों के लिए ये दिन नुकसारदायक भी हो सकता है। मेष, मीन, सिंह, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए धन लाभ का योग है तो धनु, तुला, मिथुन, वृश्चिक, कर्क राशि वालों के लिए यह चंद्र ग्रहण सही साबित होता नहीं दिख रहा है।
हो सकता है की इन राशि वालों को कुछ दिन दिक्कतें रहे। पर इसके उपाय भी है।
जैसे - इन मन्त्रों का जतन करें -
इस दिन आटा, चीनी, सफेद और काले वस्त्र, साबुन, उड़द की दाल, काला तिल जरूरतमंदों को दान करें। इसके अलावा नवग्रह मंत्र, गायत्री एवं माहमृत्युंजय मंत्र जाप करें और दुर्गा चालीसा, विष्णु सहस्त्रनाम, श्रीमदभागवत गीता, गजेंद्र मोक्ष का पाठ भी कर सकते हैं। इसके साथ ही ग्रहण के समय चंद्रदेव की पूजा करनी चाहिए।
इस दिन आप ये दो मन्त्रों का जाप करें, जिनका जाप करना अच्छा माना जाता है। पहला मंत्र है, ‘ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम:’ और दूसरा मंत्र है ‘ॐ सों सोमाय नम’.आप इन दोनों में से किसी एक को भी चुन सकते हैं।
इन्हे ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को शेयर करें। लाइक करना ना भूलें-
