गर्भावस्था में तकिये(pillow) का कैसे इस्तेमाल करें और उसका असर -
गर्भावस्था में महिला को आराम और सही देखभाल की ज़रूरत होती है। इस दौरान उसे अपने पॉस्चर पर ध्यान देना ज़रूरी होता है।
अगर गर्भवती महिला सही ढंग से उठेगी-बैठेगी नहीं तो इससे उसके शिशु की लम्बाई पर असर पड़ सकता है। शिशु माँ की कोख में सिकुड़ सकता है और उस कारण शिशु की पीठ,रीढ़ की हड्डी या फिर गला प्रभावित हो सकता है। माँ को पीठ सीधी रख कर चलना चाहिए। गर्भावस्था में लेटते समय तकिया का प्रयोग बहुत जरूरी होता है।
गर्भावस्था के दौरान प्रयोग किए जाने वाले विशेष आकार के तकियों को मेटर्निटी पिलो कहते हैं। आजकल बाजार में बड़ी दुकानों और शोरूम में आसानी से मैटर्निटी पिलो मिल जाते हैं। क्या आप जानती हैं की तकिये का प्रयोग पैरों और पेट के लिए भी किया जा सकता है।
गर्भावस्था में मैटर्निटी पिलो का सही प्रयोग

गर्भावस्था के दौरान डाक्टर्स आमतौर पर एक तरफ(एक करवट) लेकर सोने की सलाह देते हैं। ऐसे में महिला और बच्चे दोनों को आक्सीजन की सही मात्रा मिलती रहती है। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान महिला पर 20-25 पाउंड के बच्चे के वजन का दबाव भी पड़ता है, जिससे महिला की पीठ, कूल्हे(हिप), रीढ़ की हड्डी और गर्दन में खिंचाव आ जाता है। इसलिए डाक्टर्स एक करवट सोने की सलाह देते हैं।
मैटर्निटी पिलो इस्तेमाल करने से गर्भावस्था के दौरान पैरों में आने वाली सूजन कम होती है।

गर्भवती महिला को ध्यान रखना चाहिए की पिलो ना ही बहुत हार्ड हो और ना ही बहुत मोटा। इससे शरीर का संतुलन बनाने में दिक्कत आती है और गर्दन में भी तनाव व खिंचाव बढ़ने की आशंका बढ़ जाती है।
पेट पर अधिक तनाव न हो और आप आराम से सो सकें इसके लिए बाजार में c-शेप में आने वाले तकिए का उपयोग करना चाहिए। यह आरामदेय तथा सेहतमंद होता है।
मैटर्निटी पिलो किस महीने तक प्रयोग कर सकते हैं?

आमतौर पर महिलाएं 15 सप्ताह से मैटर्निटी पिलो का इस्तेमाल करना शुरु कर देती हैं। परन्तु तकिये की आदत को गर्भावस्था के शुरूआत में ही प्रयोग करना लाभदायक रहेगा।
मैटर्निटी पिलो के अन्य फायदे:

कूल्हे के दर्द से राहत
भोजन को आसानी से पचाने के लिए और
कमर दर्द से बचने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
आप भी मैटर्निटी पिलो खरीद सकती हैं। यह लम्बे समय तक काम आने वाली वस्तु है। पसंद आये तो इसे ज़रूर शेयर करें।
हेलो मॉम्स,
हम आपके लिए एक अच्छी खबर ले कर आये हैं।
Tinystep आपके और आपके बच्चों क लिए प्राकृतिक तत्वों से बना फ्लोर क्लीनर ले कर आया है! क्या आपको पता है मार्किट में मिलने वाले केमिकल फ्लोर क्लीनर आपके बच्चे के लिए हानिकारक है?
Tinystep का प्राकृतिक फ्लोर क्लीनर आपको और आपके बच्चों को कीटाणुओं और हानिकारक केमिकलों से दूर रखेगा। आज ही आर्डर करें - http://bit.ly/naturalfc