आपके बच्चे के बारे में 9 चीज़ें जो आपको पता नहीं थी!
एक बच्चे के होने की सारी जानकारी आप जान लेते हैं, और हमे पता है कि आपको लगता है कि आपको पेरेंटिंग और बच्चों के बारे में सब पता है |
लेकिन आपको ये मज़ेदार बातें ज़रूर पता होनी चाहिए :
1. आपको पता है, बच्चों को बात करने से पहले ही गिनती आती है तो इसलिए उन्हें खाना खिलाते समय उन्हें गिनती में बुद्धू मत बनाइये|
2. दो साल के बच्चे आमतौर पर इस चरण में सबसे ज़्यादा सक्रिय होते हैं | यही कारण है कि जब आप अपने बच्चे को पकड़ने उसके पीछे भागेंगी , तो आप उनके फुर्तीलेपन का मुकाबला नहीं कर पाएंगी इसलिए उन्हें किसी और तरह से काबू में लाएं जैसे कोई मज़ेदार कहानी सुनाकर |
3. छोटे बच्चे सौंदर्य गुणों को अलग करने में सक्षम होते हैं| टेक्सास यूनिवर्सिटी की अनुसंधान ने कहा है कि बच्चों को सादे चेहरे से खूबसूरत चेहरे ज़्यादा पसंद आते है | तो अगर आप बहुत सुन्दर है, तो आपके लिए पेरेंटिंग थोड़ी सी आसान हो सकती है |
4. बच्चे दिन में करीब 300 बार हँसते हैं और बड़े करीब 60 बार| आप भी उनसे हँसने का गुण सीख लें जो आपको तनाव से मुक्त कर देता है |
5. दो साल का बच्चा रोज़ करीब 5 शब्द सीख सकता है| जब तक वह तीन साल का हो जाएगा, उसने करीब 1825 शब्द को याद कर लिया होगा!
6. मई के बच्चे वज़न में सबसे ज़्यादा होते हैं| मई के महीने में पैदा होने वाले बच्चे बाकी बच्चों से 200 ग्राम वज़न में भारी होते हैं, तो भी, महीने के बावजूद, बच्चों का वज़न 6 महीने में दो गुना बढ़ जाता है और एक साल में तीन गुना!
7. एक पिता डायपर बदलने में तक़रीबन 1 मिनट और ३६ सेकंडस लेता है, जबकि माँ को तक़रीबन 2 मिनट और 5 सेकंडस लगतें हैं |
8. क्या आपको जुड़वाँ बच्चे चाहिए? तो कैपीबारा की तरह ज़्यादा मात्रा में जिमीकंद खाएं| अफ़्रीका में एक जनजाति जिसका आहार सबसे अधिक जिमीकंद है, हाल ही में जुड़वा बच्चों और कई जन्मों की असाधारण उच्च दर पाया है |
9. 4 साल का बच्चा दिन में करीब 437 सवाल पूछेगा| कई सारे आसान सवाल हैं, जैसे "क्या?" या फिर "यह क्या है?"
यह है आपके बच्चे की जादुई दुनिया के कुछ सच जिससे आप अपने बच्चों के कुछ छिपे राज़ से अवगत हो पायेंगे !
